धनबाद । जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के समीप NH-2 कोलकाता लेन गहिरा मोड़ पर सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताएं जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. जहां घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मंगलवार की अहले सुबह रानीगंज भेज दिया गया है।

वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है. कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

बताया जाता है कि कार सवार चारों व्यक्ति बंगाल के रानीगंज के रहनेवाले हैं. पिता राम बाबू सिंह कार ड्राइव कर रहे थे. रामबाबू सिंह की हादसे में मौत हो गई है.

रामबाबू सिंह हाल ही में ईसीएल के कापासारा कोलियरी से जीएम के पद से रिटायर्ड हुए थे. रिटार्यड होने के बाद बंगाल के रानीगंज स्थित अपने परिवार संग ओमकार ग्रीन अपार्टमेंट में रहे रहे थे. मूल रूप से ये बिहार के पूर्णिया के रहनेवाले हैं. वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *