निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । 7 से 9 अक्टूबर तक धनबाद जिले के डी.एम पब्लिक स्कूल पुटकी के प्रांगण में झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन एवं धनबाद जिला खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 16 वां सब जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में पूरे झारखंड प्रदेश के 20 जिले के बालक एवं बालिका टीमों ने हिस्सा लिये । इस प्रतियोगिता में जामताड़ा जिला खो-खो एसोसिएशन के खिलाड़ियों को झारखंड राज्य के सर्वश्रेष्ठ अनुशासित जिला टीम का खिताब जामताड़ा जिला खो-खो टीम के दिया गया यह पुरस्कार  प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद के लोकप्रिय विधायक माननीय राज सिन्हा के  हाथों से जामताड़ा जिला के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस बात की जानकारी जामताड़ा जिला खो-खो एसोसिएशन के सचिव दीपक दुबे ने  दिए एवं उन्होंने बताया कि जामताड़ा जिला के बालक एवं बालिका  दोनों ही वर्गों के खिलाड़ियों का प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन रहा। सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा जिला  बालक वर्ग के टीम आठवीं पायदान पर रहे वहीं बालिका वर्ग दसवें पायदान पर ही संतुष्ट करना पड़ा। जिला के खिलाड़ियों ने हमारे उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किए और हमारा प्रयास निरंतर जारी है कि आगामी प्रतियोगिता में जामताड़ा के खिलाड़ीयों का प्रदर्शन और उत्कृष्ट होंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *