निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । जिला अंर्तगत मेझिया ग्रामीण वासियों के साथ विसर्जन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र मंडल सम्मिलित हुए। बड़ी धूमधाम और गाजे बाजे के साथ मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन गांव स्तिथ तलाब में किया गया। इस विसर्जन समारोह के दौरान ग्रामीणों ने नेता वीरेंद्र मंडल को अपने बीच पाकर उनका स्वागत किया और खुशी जताई। विसर्जन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेझिया पहुंचे भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मेझिया के तत्वाधान में आयोजित दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूं।
इस विसर्जन समारोह में असंख्य लोगों,अभिभावक वृद्ध माताएं, बहने,नौजवान साथी और छोटे छोटे बच्चे एवं बच्चियों ने बड़ी उत्साह और उमंग के साथ विसर्जन समारोह को सुशोभित करने का काम किया हैं। इस विसर्जन समारोह में शामिल सभी लोगों ने इस विसर्जन को पवित्र और गरिमामय तरीके से मनाने का काम किया हैं। इसके लिए सभी भक्तजनों को मैं सामूहिक रूप से धन्यवाद देना चाहता हुं। समिति के तमाम लोगों का अभिनंदन करता हूं की पिछले कई एक सालों का अथक प्रयास व मेहनत रंग लाया हैं और दुर्गा पूजा जैसे भव्य अनुष्ठान का आयोजन मेझिया गांव में सामूहिक रूप से हो रहा हैं।
मेझिया मैदान में हमलोग पूर्व में बैठ कर लोगों के विवाद को सुलझाया करते थे। किसी विवादित बात का फैसला होता था। आप सभी समिति के सदस्यों ने अथक प्रयास से इस मैदान को पवित्र कर दुर्गा स्थान बनाने का जो काम किया हैं और पिछले 10 वर्षो से बड़ी ही धूमधाम से दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन कर रहे हैं, इसके लिए निश्चित रूप से सभी पुजा समिति के सदस्य धन्यवाद के पात्र हैं। मैं मां दुर्गा से यही आराधना करता हूं की यहां उपस्थित सभी माता बहने छोटे-छोटे बच्चे और बच्चियां सभी भक्तजनों के जीवन सुखी समृद्ध, दिर्घायु और खुशियों से भर दे। हर वर्ष बड़ी धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन हो। मौके पर सभी मेझिया ग्रामीण वासियो के साथ पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
