झरिया । घनुडीह ओपी अंतर्गत पंकज किराना दुकान में चौथी बार शुक्रवार की देर रात्रि चोरों ने एकबार फिर दुकान का दरवाजा तोड़कर काउंटर में रखे लग्भग बारह सौ नगदी समेत दुकान में रखे सामानों को दुकान से निकाल रहे थे। तभी दुकान मालिक पंकज कुमार दुकान को देखने के लिए दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के पास एक व्यक्ति बैठा हुआ है। और कुछ लोग दुकान मे घुसा हुआ है। इसी बीच चोरों के नजर दुकान मालिक पर पड़ी और चोर भागो भागो कहकर समान छोड़कर भागने लगे इसी बीच अपना फरसा छोड़कर भाग गए। भुक्तभोगी दुकान जब पहुंचा तो देखा कि दुकान का दरवाजा टूटा हुआ है।
वही दुकान का समान के साथ काउंटर खुला हुआ है। तथा नगदी रुपया गायब है। जिसकी सूचना घनुडीह ओपी पुलिस को दिया। वही सूचना पाकर रात्रि गस्ती कर रहे एएसआई अकलेश कुमार सिंह सहदलबाल घटना स्थल पहुंच घटना की जानकारी ली। भुक्तभोगी पंकज ने बताया कि कुम्हार पट्टी निवासी दिलीप सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देकर चलते बने। गनीमत रही कि समय से पहले मै दुकान पर पहुंचा गाया। जिसके कारण चोर समान की चोरी करने में असफल हो गए।
इसके पुर्व में भी चोरों द्वारा तीन बार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। वही भुक्तभोगी के सूचना के अधार पर एएसआई अकलेश सिंह ने एक घंटा के अंदर ही घटना को अंजाम देने वाले दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर थाना ले आई और पुलिसिया जांच पड़ताल शुरू कर दी।
