CISF ने आज पुटकी दो नंबर तालाब के समीप छापेमारी कर पांच सौ बोड़ा कोयला जब्त किया है।

सूत्र बताते हैं कि झरिया का गुट इस क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध कोयला का कारोबार कर रहा है। इसके पहले सिंडीकेट लोहपटी क्षेत्र से अवैध कोयला खनन कर उसे रातों रात बोकारो जिला में खपाया करता था। झरिया के गुट का सदस्य अपना ठिकाना बोकारो बनाए हुए था।

सिंडीकेट आबादी के समीप ही धडल्ले से अवैध कोयला जमा कर रात के अंधेरे में उसे बोकारो और जी टी रोड के भट्ठों में खपाया करता है। सीआईएसएफ को जब इसकी भनक लगी तो उसने वहां रेड मार दिया। खुले स्थान पर लगभग पांच सौ बोरियों में कोयला भरा हुआ पाया। सीआईएसएफ ने कोयला जब्त कर लिया है। यहां बता दें कि हाल ही में पुटकी कच्छी बलिहारी में भी सीआईएसएफ ने रेड मारकर कोयला जब्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *