झरिया । जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को लेकर झरिया थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता झरिया थाना प्रभारी पंकज झा ने की। बैठक के मुख्य रूप से सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार झरिया सीओ परमेश कुशवाहा मौजूद थे। वही शान्ति समिति की ओर से भगत सिंह समेत कई सदस्य मौजदू थे। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी में किसी प्रकार का कोई विवाद न हो इसको लेकर विचार किया गया। झरिया थानेदार पंकज कुमार झा ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार का उत्पात मचाना व असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी रहेगी यदि किसी प्रकार का कोई विवाद होता है तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार ने कहा कि यह  जन्म दिवस अवसर पर मनाया जा रहा है। इसको प्रेम भाव के साथ सभी लोग मनाएं।

यदि किसी प्रकार का कोई विवाद खड़ा होता है तो उसकी सूचना झरिया थाना को दे। यदि त्यौहार के दौरान कोई विवाद उत्पन्न करेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। झरिया सीओ ने कहा कि त्यौहार को लेकर सुबह से ही पुलिस बल हर चौक चौराहों पर तैनात रहेगी। विधि व्यवस्था को लेकर इसी प्रकार का उत्पात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं निर्धारित रूट के अनुसार जुलूस को निकाला जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से फ़ैज अहमद रिजवी, मुख्तार खान, फरीद मल्लिक, श्रीकांत अम्बष्ट ,राजकुमार अग्रवाल , विक्रमा यादव , दिलीप आडवाणी , अरविंद यादव , सत्यनारायण भोजगडिया , समेत शान्ति समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *