धनबाद । शुक्रवार को हरिओम सेवा संस्था के प्रेसिडेंट डॉक्टर स्वरूप चौधरी ने संस्था की ओर से रक्तदान किया । अस्पताल में जागृत महिला को अचानक रक्त की जरूरत पड़ी जिसके बाद परिजनों ने डॉ स्वरूप चौधरी से संपर्क किया और मरीज के लिए रक्त की कमी की बात बताएं मरीज को रक्त की जरूरत है सुनते ही डॉ चौधरी ने तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए और अस्पताल में जाकर एक जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान कर महिला की जान बचाने का कार्य किया ।
