सिंदरी । बुधवार को विजय दशमी के अवसर पर शहरपुरा शिव मंदिर सिन्दरी मैदान में रावण दहन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । प्रत्येक वर्ष के भाती इस वर्ष भी धनबाद के चर्चित राजनीतिक घराना सिंह मेंसन की भाजपा नेत्री रागनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी वही विशिष्ट अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संजोजक देव नाथ सिंह उपस्थित थे ।
इस वर्ष रावण के आकार में झारखण्ड में सबसे बड़ा रावण दहन रहा जिसमे 65 फिट लंबा और 40 फिट चौड़ा रावण का पुतला बनाया गया था । मौके पर शिव मंदिर शहरपुरा के सचिव दिनेश सिंह अर्चना शर्मा दीपक सिंह दीपू वशिष्ठ सिंह मनीष सिंह अली मोहम्मद के अलावा हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
