झरिया ब्यूरो : सन्नी शर्मा

झरिया । झरिया व इसके आसपास क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन के साथ दुर्गापूजा धूमधाम से संपन्न हो गया। सुहागिन महिलाओं ने सिदूर खेला कर मां दुर्गा को विदाई दी। झरिया में महाअष्टमी से विजयादशमी तक यहां के पांच प्राचीन दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में मां की प्रतिमा के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़कों पर लोगों का रेला लगा रहा। विजयादशमी को परंपरा के अनुसार राजागढ़ दुर्गा मंदिर, अमलापाड़ा दशेर दुर्गा मंदिर, पोद्दारपाड़ा मुखर्जी दुर्गा मंदिर, मिश्रा पाड़ा आद्या शक्ति दुर्गा मंदिर व मेन रोड पंचदेव चोटिर दुर्गा मंदिर में पूजा का खूब उल्लास दिखा। शहर के चौथाई कुल्ही, इंदिरा चौक, सब्जी पट्टी, चार नंबर टैक्सी स्टैंड, धर्मशाला रोड, बनियाहीर आदि पूजा स्थलों पर भक्तों की काफी भीड़ दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *