कुमार अजय
कतरास। कतरास थाना क्षेत्र के राहुल चौक में एक ट्रक द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारे जाने के बाद बाईक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाईक का नंबर जे एच 09 x 2939 हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त की।
