रामावतार स्वर्णकार
इचाक । क्षेत्र के विधायक अमित कुमार यादव ने सोमवार को परियोजना हाई स्कूल के निकट अंबेडकर परिसर में बहुदेशीय भवन निर्माण की आधारशिला रखी। जिसका शिलान्यास उन्होंने नारियल फोड़कर किया। उन्होनें कहा कि बहुदेशीय भवन क्षेत्रवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। लोग इस भवन का उपयोग शादी विवाह के अतिरिक्त सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक कार्यो के लिए भी कर सकेंगे। विधायक मद से 15 लाख के लागत से निर्मित भवन का कार्य पूरा करा कर इचाक की जनता को सुपुर्द किया जाएगा।

कहा कि निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगा।उन्होंने प्राक्कलन के विरुद्ध कार्य किए जाने की सूचना उपलब्ध कराने की सलाह क्षेत्रवासियों को दी। मौके पर आजसू के बरकट्ठा विस प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, मुखिया नंदकिशोर मेहता, अशोक राम, सिकंदर राम, पूर्व मुखिया परमेश्वर राम, विक्की धवन, निर्मल कुमार, ज्ञानी साव, बृजेश सिन्हा, राजेश अग्रवाल, बालेश्वर राम ,राजकुमार राम, सुबोध राम, राजेंद्र रवि, के अलावा कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *