कतरास । शुक्रवार को जोगता थाना के अन्तर्गत मे संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी का कोयला तेतुलमारी व तेतुलमुडी नए कोलडंप में कोयला गिराने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा समर्थकों ने सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में जीएम जितेंद्र मलिक के साथ वार्ता किया। असंगठित मजदूरों की समस्या से विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने जीएम को अवगत कराया, कुछ दिन बाद पूजा आने वाला है असंगठित मजदूरों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं।

तेतुलमारी कोलडंप तो कई माह से कोयले के अभाव में बंद पड़ा हुआ है। असंगठित मजदूर अन्य जगहों पर पलायन कर रहे हैं। तथा तेतुलमुडी मे बनाया गया नया कोल डंप में भी कोयले का अभाव के चलते असंगठित मजदूर के सामने जीवन में जीने के लिए जीवनयापन में समस्या उत्पन्न हो रही जिसके जवाब में जितेंद्र मलिक ने कहा कि दोनों कोल डंप पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे असंगठित मजदूरो को ट्रको मे कोयला लदाई में सुविधा होगी।

इस वार्ता में प्रबंधन की ओर से प्रमेंद्र कुमार के अलावा संयुक्त मोर्चा के युवा कांग्रेस कतरास नगर अध्यक्ष विकास सिंह,राम रहीम असलम मंसूरी व राजकुमार महतो, पार्षद छोटू सिंह, हरेंद्र चौहान, सुरेश महतो, मो जसीम अंसारी, मनोज महतो, मो आजाद,एमित्याज़ अहमद,मनोज निषाद, फेकू निषाद, नागेंद्र सिंह,शंकर दास,अरविंद चौहान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *