कुमार अजय
कतरास । आज सिजुआ क्षेत्र के मुडीडीह बाइस बारह हिंदी ड़ी नोबली स्कूल मैदान में संयुक्त मौर्चा के नेताओ ने सिजुआ स्टेडियम में प्रेस को संबोधित करते हुये कहा कि बहुत दिनों के बाद सिजुआ व आस पास के ग्रामीण रैयत बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना पर किसी की रंगदारी व कब्जा जमाने नही देंगे । कांग्रेस के असलम मंसूरी ने कहा कि मुडीडीह कोलियर अंतर्गत शुरू हो रहे लोडिंग पॉइंट पर मजदूरो को पसीना सुखने से पूर्व मजदूरो को मजदूरी मिलनी चाहिये। ग्रामीणों मजदूरो को डराने व धमकाने का काम कर रहे है कुछ लोग, अब संयुक्त मोर्चा ने कमर कस लिया है किसी गुंडा रंगदार से डरने वाले नही है।
राजद नेता सुखदेव विद्रोही ने कहा कि सिजुआ में बाहरी ताकतों की एक नही चलने देंगे हमसब महागठबंधन के लोग हर जबाब देने के लिये तैयार है।सरकार हमारा राज भाजपा का नही चलने देंगे। जलेश्वर महतो व मथुरा प्रसाद महतो के नेतृत्व में लोगो को रोजगार दिलाने के लिये हमसब लड़ने का नही है हरेन्द्र चौहान ने कहा कि 2-4 लोग ग्रामीण रैयत को बरगला रहे है।बाहरी गुंडा लाकर विधायक के लोग स्थानीय बेरोजगारों व ग्रामीण रैयतों को डरा धमका रहे है जिससे हमलोग डरने वाले नही है,कतरास नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि संयुक्त मौर्चा के लोग किसी भी बाहरी ताकतों से निपटने के लिये तैयार है।
किसी भी हाल में मजदूरों की हक मिलेगी यदि बाहरी लोग किसी प्रकार समस्या उत्पन्न करेगा तो उसे ईट की जवाब पत्थर से देने के लिए तैयार है।राजकुमार महतो ने कहा कि बी सी सी एल में स्थानीय बेरोजगारों के लिये रोजगार सृजन होने जा रहा है जो हमलोग पूर्व मंत्रीदय मथुरा प्रसाद महतो व जलेश्वर महतो के नेतृत्व में आखरी दम तक लड़ने को तैयार है।सुरेश महतो व मो जसीम ने कहा कि हमारे घर मे लोडिंग पॉइंट शुरू हो रही है यहाँ किसी भी कीमत पर किसी को रंगदारी नही करने देंगे।साथ ही अन्य वक्ताओं ने कहा की आसनसोल व धनबाद जेल में सजा काट चुके लोगो के इशारे पर बाघमारा विधायक मुडीडीह डंप पर कब्जा जमाने की मंशा में है जो कभी सफल नही होने देंगे।
जरूरत पड़ी तो कनकनी के तर्ज पर गोली बम का जबाब ईट पत्थर से देने को विवश होंगे। मौके पर सुरेश प्रसाद महतो,राजकुमार महतो, अशलम मंसूरी, हरेन्द्र चौहान,
विकास सिंह, सुखदेव विद्रोही, मो जसीम, अनुज सिन्हा,मनोज महतो, विष्णु महतो,पप्पू सहाय,एमित्याज अहमद,अरविन्द चौहान, कृष्णा राम,सुदामा महतो, मो नूर हसन, मो आलम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
