नई दिल्ली । नहीं रहे देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव । देश के जाने-माने कॉमेडियन व हांस्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का निधन । वह लगभग 40 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे । 10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती राजू श्रीवास्तव लगातार 33 वे दिन ( 12 सितंबर ) को भी बेहोश थे । राजू श्रीवास्तव का एम्स में इलाज जाने-माने डॉक्टर नीतीश नायक के नेतृत्व में चल रहा था ।जानकारी के मुताबिक ब्रेन को छोड़कर राजू श्रीवास्तव के सारे अंग ठीक से काम कर रहे थे ।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है । बता दें कि 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद ही उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था । जहां उन्होंने बुधवार की सुबह अंतिम सांसे ली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *