झरिया ब्यूरो : सन्नी शर्मा

झरिया । झरिया के लोदना स्तिथ रक्षा काली मंदिर में धूम धाम से वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया। पुजारी एवं भक्तगण रात भर देवी काली की आराधना की और साथ ही बलि भी दी गई। अगले सुबह सूर्योदय से पूर्व मां की प्रतिमा को विसर्जित कर मनोकामना की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह उपस्थित हुई एवं मां काली की आराधना एवं पूजा अर्चना कर परिवार एवं समस्त कोयलांचल वासियों के लिए आशीर्वाद मांगा। आपको बता दे कि यह पूजा पिछले 97वर्ष से बड़े ही धूम धाम से होती आई है, कोरोना काल में भी सादगी से पूजा की गई थी, इस बार पूरे 2वर्ष के बाद बड़े पैमाने पर पूजा और मेला का आयोजन किया गया।

पहला पूजा बीसीसीएल की और से किया जाता है, इस वर्ष बीसीसीएल के CMD श्री समीरन दत्ता उनकी धर्मपत्नी सहित कई बीसीसीएल अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे वही इस दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ थी। करीब 1km के एरिया में मेला का आयोजन किया गया , तारामाचिस समेत कई अन्य झूले भी लगाए गए है, मंदिर में वर्ष 1926 यानी आजादी के पहले से ही पूजा कराई जाने की बात सामने आई है, माना जाता है की खदान में काम कर रहे मजदूरों की रक्षा के लिए देवी मां से आराधना की जाती है। मंदिर कमिटी के सचिव चंद्रिका राय, महामंत्री सत्येंद्र सिंह, कोसाद्यक्ष शिव नंदन पासवान, बिरजू दास,संजीत सिंह राजेंद्र पासवान, शिव पासवान, निमाइ कुम्हार, फुलेश्वर, मंटू पासवान, विवेक मांझी, संतोष पासवान आयोजन को सफल बनाने में निर्णायक भूमिका में रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *