झरिया ब्यूरो : सन्नी शर्मा
झरिया । झरिया के ऊपर कुली में बुधवार को विद्युत का तार अचानक टूट कर गिर पड़ा । जिससे वहां के स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए । घटना के बाद से क्षेत्र में मची अफरा- तफरी, वही स्थानीय लोगों की मानें तो यहां पर आए दिन बिजली का तार टूट कर गिरते रहती है और बिजली विभाग इस पर ध्यान नहीं देती है । जिससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है । इसके साथ ही लोगों का यह भी कहना है कि यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है । बच्चे यहां पर खेलते हैं इस तरह का तार टूट कर गिर ना कभी न कभी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है । वही लोगों ने विद्युत अधिकारियों से सही से मरम्मत करने की मांग की है ।
