धनबाद । मंगलवार को गोविंदपुर खुदीया नदी में कंबल में लिपटा शव मिला । इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई । शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण नदी के पास पहुंच गए । बताया जाता है कि ग्रामीण जब खुदीया नदी नहाने के लिए गए, तो उनहोने पानी में कंबल से लिपटा शव देखा । गांव वाले काफी डर गए और इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी । स्थानीय पुलिस का कहना है की शव कहीं से बह कर यहां आई है । गोविंदपुर में लगातार दूसरी बार शव मिलने की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है । पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, शव की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है ।
