निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । भाजपा नेत्री सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबीता झा ने अपने आवासीय कार्यालय पर गरीब, असहाय महिलाओं के बीच में साड़ी का वितरण किया। नामुपाड़ा मोहल्ले के महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। बताते चलें कि श्रीमती झा के द्वारा प्रत्येक साल दुर्गा पूजा के उपलक्ष पर गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच पोशाक का वितरण करती हैं। चाहे वह महिला हो, पुरुष हो, बुजुर्ग हो, या बच्चे हो, या बच्चियां हो सभी को दुर्गा पूजा के उपलक्ष पर नए कपड़े देने का काम करते आ रही हैं। इस मौके पर श्रीमती झा ने कहा कि हम सब सामर्थवान लोग सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं।
हम लोगों को अपने आसपास गरीब और असहाय भाई और बहनों के लिए सोचना चाहिए। ताकि उन लोगों का भी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ अच्छे से मना सकें। उन्होंने आम लोगों से भी अपील किया है कि ऐसे नेक काम में बढ़ चढ़कर आगे आये। कोरोना काल में वैसे गरीब असहाय लोगों ने कैसे – कैसे अपना जीवन यापन किया है यह बात हम सब से छुपा हुआ नहीं है। आज उनकी स्थिति बद से बदतर है। इसीलिए हम लोगों को आगे आकर ऐसे लोगों के बीच जाकर आर्थिक मदद करने की भी जरूरत है। ताकि वे लोग भी त्यौहार का आनंद उठा सकें। तब जाकर हम लोगों का दीपावली, दुर्गा पूजा, छठ सही मायने में सार्थक होगा।
हमारे देश के पीएम नरेंद्र मोदी का जो नारा है सबका साथ सबका विश्वास उस नारे को आगे बढ़ाते हुए काम करने की जरूरत है। हम सब इस दुर्गा पूजा में अपने आसपास के वैसे लोगों के यहां जाकर उन लोगों का उत्साह बढ़ा कर उन्हें आर्थिक मदद देखकर उनकी दुर्गा पूजा को आनंदमय बनाने का काम करेंगे। मौके पर माया बाउरी, चिंता बाउरी, रूंपा बाउरी, शिखा देवी, आया बाउरी, गुनगुनी बाउरी, सीता बाउरी, ममता बाउरी, अनिता बाउरी, साधना बाउरी, मोनिका बाउरी सहित अन्य महिलाये उपस्थित थी।
