कतरास। मंगलवार को छाताबाद आकाश किनारी बस्ती हनुमान मंदिर के पास बना गोफ स्थानीय की माने तो जोरदार आवाज सुनकर जब हम लोग बाहर निकले तो देखा कि गोफ़ बना हुआ है जो धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहा है, जिसके कारण बस्ती वालों में भय का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोग का कहना है कि आस पास अवैध उत्खनन से इस प्रकार की घटना घटी है।
