कुमार अजय
श्रमिकों के समस्यायों का निपटारा नहीं होने पर आंदोलन तेज़ होगा-गोपाल मिश्रा
बाघमारा । बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के एकीकृत बीओसीपी माइन के 14 नंबर हाजिरी घर के समक्ष जनता मजदूर संघ द्वारा श्रमिकों के 21 सूत्री मांगों पर क्रियान्वयन की मांग को लेकर दिया गया धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा. मौक़े पर जमसं के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सदस्य केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य गोपाल मिश्रा ने कहा की प्रबंधन श्रमिकों के समस्याओं को दूर करने में कोई रूचि नहीं दिखाकर सिर्फ टाल मटोल का रवैया अपना रही है. उन्होंने कहा की श्रमिकों के समस्यायों का निपटारा नहीं होने पर आंदोलन तेज़ किया जायेगा.आज धरना पर बैठने वाले में श्री अमर पांडे, ब्रज़मोहन पांडे, जय प्रकाश सिंह, जय प्रकाश नोनिया, सतेन्द्र नापित, जय नारायण चौहान आदि शामिल हैं.
