झरिया ब्यूरो : सन्नी शर्मा
झरिया । समावेशी शिक्षा के तत्वावधान में झरिया बी आर सी के रिसोर्स सेन्टर के प्रांगण में मंगलवार को दिव्यांगता जाँच शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में एलिम्बकों कानपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ गौरीशंकर बेहरा, डॉ अंकुश राज, एवं डॉ अश्विनी कुमार द्वारा 80 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। जाँच के बाद 22 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर, सी पी चेयर, कैलिपर, ट्राइसायकिल, बैशाखी, जैसी सहायक सामग्री, कान की मशीन एवं नेत्रहीन दिव्यांग को ब्लाइंड स्टीक के लिए चयनित किया गया ।
फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ मंनोज सिंह ने कहा पिछले वर्ष की जांच शिविर में चयनित 85 बच्चों को सहायक सामग्री का वितरण किया जा रहा है ।
रिसोर्स शिक्षक अख़लाक़ अहमद ने कहा कि सहायक सामग्री मिलने से बच्चों को स्कूल पहुँचने में आसानी होगी ।
शिविर में बी ई ई ओ लक्ष्मी वर्मा, लीला उपाध्याय, बी पी ओ सुनील सिंह,विजय तिर्की, डॉ मंनोज सिंह, अखलाक अहमद, राकेश पासवान, ब्रजेश पाण्डेय, राजन श्रीवास्तव, मिहीर दता, कृष्णा पाण्डेय, आदी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
