झरिया ब्यूरो : सन्नी शर्मा

झरिया । भौरा में सरकारी दुकान से मिलने वाला चावल लोगों को पसंद नहीं आ रह है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चावल में प्लास्टिक मिला हुआ है. यह चावल बनाने में भी अजीब सा है इसलिए इसे खाने में भी डर रहे हैं।

भौरा चार नंबर डुमरी स्थित देवपुजन रजक जन वितरण प्रणाली की दुकान में प्लास्टिक के चावल मिलने की खबर लोगों को परेशान किए हुए है. कोटेदार की दुकान से प्लास्टिक के चावल की बात सामने आने के बाद से लोग अपनी सेहत को लेकर चिंतिंत हो गए हैं. लोगों का कहना है कि कोटे के चावल में कुछ अलग तरह के चावल दिख रहे हैं. इनका आरोप है कि जब इसे पकाया जा रहा है तो उसमें से चिपचिपा पदार्थ निकल रहा है. लोग इसे प्लास्टिक का चावल कहकर अब खाने से मना कर रहे हैं.

ग्रामीणों का आरोप है कि कोटे की दुकान से जो चावल मिल रहा है । उसमें प्लास्टिक के चावल के दाने मिले हैं. यह खबर फैलते ही कुछ ही देर में गांव में हड़कंप मच गया. भौरा डुमरी सात नंबर इंदिरा बस्ती के निवासी मिश्रीलाल इसे मिलावटी चावल बता रहे हैं. चावल में प्लास्टिक के चावल का दाना मिले होने की बात से लोग सकते में आ गए हैं. उन्होंने बताया कि इसे खाने के बाद उल्टी, पेट दर्द और लूज मोशन होने लगा है। खबर मिलने के बाद जो लोग दुकान से चावल ले गए थे, वे भी वापस चावल ले आए और दूसरों के चावलों से मिलान करने लगे. जब अन्य लोगों के चावल में भी मिलावट के चावल दिखाई दिए तो लोग गुस्सा हो गए.

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले राशन दुकान से इस तरह का चावल का वितरण कभी नहीं हुआ है. कार्डधारी बिजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इसमें प्लास्टिक का चावल मिला हुआ है. खाने में कोई स्वाद नहीं है. साथ ही बच्चों को खिलाने पर वह बीमार भी हो सकते हैं. मिश्री लाल, दीपक लाल, निमय राय, सृष्टिधर बाउरी सहित अन्य लोग कोटे से चावल लेकर आये थे. घर में जब उस चावल को बनाकर खाया तो वह प्लास्टिक जैसा निकला. उनका कहना है कि यह चावल हम लोग खाएंगे ही नहीं क्योंकि इस चावल के खाने से हम लोग बीमार भी हो सकते हैं और ग्रामीण इसे प्लास्टिक का चावल कह कर खाने से मना कर रहे हैं । ग्रामीणों का यह आरोप चावल पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं ।

झरिया सीओ, प्रमेश कुशवाहा,,,,

झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया की नकली चावल का कोई मामला हमारे पास नहीं आया है, मामले की जानकारी आप लोगों से मिल रही है । आगर ऐसा कोई भी मामला सामने आएगा तो मामले की जांच उपरांत कानून कार्रवाई की जाएगी ।

क्या सच मे चावल प्लास्टिक का है और बाजार में नकली चावल आया है?

ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि News365.in नही करता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *