धनबाद । जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर बस्ती में सोमवार की सुबह 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । बताया जाता है कि स्थानीय लोग जब सुबह शौच के लिए जंगल की तरफ गए तो लोगों ने शव को देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई ।
हालांकि परिजनों का कहना है कि व्यक्ति की हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया गया । थानेदार उमेश सिंह के नेतृत्व में गोविंदपुर थाने की पुलिस हत्याकांड की जांच में जुट गई है.
परिजनों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है. मृतक दो बच्चे का पिता था. पत्नी, मां समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
मामले की जानकारी मिलने पर डीएसपी अमर पांडे भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बात की।
वहीं डीएसपी अमर पांडे ने बताया कि इस घटना के पीछे जिस किसी का हाथ है उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
