निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । सेवा पखवाड़ा के निमित्त जामताड़ा नगर के वार्ड नंबर 7 अंतर्गत माहुलडांगाल (काली मंदिर) के समीप भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, शिविर का विधिवत उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नगर पंचायत जामताडा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने किया। मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि स्वास्थ्य शरीर में स्वस्थ मन स्वास्थ से बढ़कर कोई धन नहीं, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं जागृति फैलाने का आह्वान किया,आगे बताया भारतीय जनता पार्टी द्वारा निरंतर लोक सेवा का अनेक प्रकल्प समय-समय पर चलाती है।

जामताड़ा जिला भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है जो अति महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी साबित हो रहा है आज स्वास्थ्य शिविर लगाकर जामताड़ा नगर के वार्ड नंबर 7 के महूलडांगाल में विभिन्न वार्ड से आए जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है,आगे 2 अक्टूबर तक इसी तरह अनेक जनकल्याणकारी  सेवा का कार्यक्रम चला जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने स्वास्थ्य शिविर का आसपास के लोगों को लाभ लेने का आह्वान किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं से भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यक्रम महत्वपूर्ण है जन उपयोगी है ।

कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रमों से जोड़ने पर बल दिया शिविर को जामताड़ा सदर  चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजदेव एवं उनके स्वास्थ्य कर्मी के टीम ने लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया। मौके पर जिला भाजपा महामंत्री प्रभाष हेम्ब्रम, जिला मंत्री कुणाल सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहन शर्मा, सतीश सिंह ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, नगर महामंत्री वार्ड पार्षद गोर बाउरी, नीलेश कुमार,नगर मंत्री बृजेश राउत, जितेंद्र दुबे,जीत दुबे,अजय पांडेय, राजा राउत,आकास साव सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *