मतदाता सूची से साजिश के तहत हटाया गया पूर्व मुखिया का नाम,

भुक्तभोगी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

रामावतार स्वर्णकार

हजारीबाग /ईचाक । एक साजिश के तहत नए मतदाता सूची से पूर्व मुखिया का नाम हटाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस सम्बंध में प्रखंड के अलौंजा खुर्द गांव निवासी पंचायत पूर्व मुखिया विजय कुमार मेहता, पिता स्व. सूर्यनारायण महतो ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर निर्वाचन नामावली में पुनः अपना नाम जोड़ने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि जिसमे कहा गया कि मैं विजय कुमार मेहता पिता स्व० सरयु नरायण महतो ग्राम अलाँजा खुर्द, पंचायत अलौज खुर्द, ईचाक का स्थायी निवासी हूँ।

20 बरकटठा विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक नामावली के भाग संख्या 427 के क्रम संख्या 87 में मेरा नाम निर्वाचक नामावली प्रकाशन के तिथि 01.11.2021 तक यथावत था। और मेरा पहचान पत्र संख्या BMH1992465 है जिससे मैं अपने अधिकारों का प्रयोग करते आ रहा हूँ। मैं वर्ष 2010 के पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत अलौजा खुर्द के मुखिया के पद पर निर्वाचित हुआ हूँ। और अगामी पंचायत चुनाव में मुखिया पद के अमीदवार हूँ। मेरे विपक्षों के साठ-गाठ से प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय ईचाक ने 5 जनवरी 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची से मेरा नाम हटा दिया गया है।

जिसमें में पंचायत चुनाव एवं मतदान के अधिकार से वंचित हो रहा हूँ। कृपया मेरानाम मतदाता सूचि में पुनः जोड़ा जाय। आवेदन की प्रतिलिपि में झारखंड के मुख्यमंत्री एवं आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग ,उपायुक्त हजारीबाग ,उप निर्वाचन पदाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी इचाक, अंचल अधिकारी इचाक को भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *