कुमार अजय
कतरास । तेतुलमारी हीरक मार्ग में स्थित सर्वमंगला पब्लिक स्कूल प्रांगण में चिल्ड्रन फन पार्क का उद्घटान उप प्राचार्य कल्याणी नायर ने फीता काटकर किया।उन्होंने कहा कि जूनियर बिंग के छोटे छोटे बच्चे इस फन पार्क में झूला, स्लाइडर, सी-सौ मेरी गौ राउंड का आनंद पढ़ाई के साथ ले सकेंगे।मौके पर सर्वमंगला हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ सर्वमंगला प्रसाद, सर्वमंगला ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन डॉ हरदेव प्रसाद, प्राचार्य प्रभा सक्सेना, महेन्द्र प्रसाद, मृत्युंजय मंडल,प्रकाश कुमार, दिलीप कुमार सहित सभी शिक्षक व शिक्षिका व सोसायटी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
