झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के फुलारीबाग में अहले सुबह मां और बेटे की संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । वहीं घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । बताया जाता है कि मृतक तारा पोदो जो फेरी करके अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करता था उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब थी और वह शराब भी पिया करता था । फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है । स्थानीय लोगों के अनुसार मां और बेटा घर मे अकेले थे । 3- 4 दिनों पूर्व तारा पोदो का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था जिसके बाद पत्नी अपने दो बच्चों को साथ लेकर घर से चली गई थी ।
