भगतडीह । बस्ताकोला रोड साइड क्वार्टर मे बीसीसीएल कर्मी तूषार घोष का 27 वर्षीय पुत्र राजु घोष की रहस्यमय परिस्थिति में उसके घर के गैराज मे बास की बली मे गमछा से शव लटका मिला शव।सूचना पाकर झरिया पुलिस पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस मौत को लेकर क्षेत्र मे तरह तरह के चर्चा है।मृतक के पिता तूषार धनसार कोलियरी कार्यालय मे कार्यरत है।इस घटना के संबंध मे मृतक के बड़े भाई भोला घोष ने बताया कि राजू बुधवार की रात करीब दस बजे अपने दोस्त मलिंगा के साथ घर आया।इसके बाद मलिंगा चला गया।इधर राजू को मां अर्पना घोष ने खाना खाने के लिए कहा।पर वह खाने से इंकार कर दिया।

इसके बाद वह घर के आगे की बरामदे मे मोबाइल से बात करने लगा।सभी परिवार अपने अपने कमरे मे सोने चला गया।गुरुवार की अहले सुबह पिता तूषार ने देखा कि उसका बेटा राजू गैराज मे गमछा के सहारे बांस की बली मे लटका हुआ है।चिल्लाने पर सभी परिवार आकर शव को नीचे उतारा।राजू के मौत के बाद पूरा परिवार फफक कर रो पड़े।सूचना पर झरिया पुलिस पहुंच शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया।घरवालों का कहना है कि राजू किस कारण फांसी लगाई है, यह समझ से परे है।

घर मे किसी तरह का विवाद भी नहीं हुआ था।ना ही उसका कोई किसी से दुश्मनी थी।इस संबंध मे झरिया पुलिस का कहना है कि इस मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सपष्ट कहा जा सकता था।

,,,,, मृतक का मोबाइल भी नहीं मिल रहा है।जबकि फोन करने पर मोबाइल रिंग हो रहा है।परिवार वालों का कहना है कि शायद साइलेंट कर मोबाइल को कहीं राजू रख दिया होगा।वहीं इस मौत को संदेहास्पद इस लिए मान रहे हैं कि शव का पैर जमीन से सटा हुआ था।साथ ही उसका दाहिना हाथ ठीक से काम नहीं करता था।कुछ साल पूर्व बैंक मोड़ सड़क दुर्घटना मे उसका एक हाथ अपाहिज हो गया था।इन्ही बातों को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *