अजय कुमार जीतू

कतरास । प्रेस क्लब कतरास लगातार हाईटेक बनने की मार्ग में अग्रसर है. जिसमें क्षेत्र के कई समाजसेवी, समाजिक संस्था, अधिकारियों, नेताओं द्वारा भरपुर सहयोग किया जा रहा है। पहले क्लब में वाईरिग वाई फाई, बिजली उपकरण, पीएनटी फोन, पंखा, पत्रकारों को बैठने के लिए कुर्सी, कैरम की सुविधा बहाल हुई और आज क्लब को 1000 लीटर का प्लास्टिक का पानी टंकी सहयोग में प्राप्त हुआ है. उक्त टंकी को समाजसेवी ज्वाला सिंह ने कतरास प्रेस क्लब को सहयोग में दिया हैं.

सहयोग लेने में क्लब के उपाध्यक्ष सोहन कुमार विश्वकर्मा, दीपक गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष जितेन्द्र पासवान, पत्रकार मो राजा आदि का सराहनीय योगदान रहा. प्रेस क्लब के संरक्षक मंडली ने प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों की सक्रियता की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *