अजय कुमार जीतू

कतरास। महाविद्यालय लगातार 17 वर्षों से करम महोत्सव का आयोजन करता रहा है। मुख्य पाहन श्री हीरालाल संखवार एवं प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो के नेतृत्व में करम डाली को काटकर लाया गया एवं पूरे विधि विधान से करम डाली का पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री मथुरा प्रसाद महतो, टुंडी विधायक सचेतक सत्तारूढ़ दल झारखंड सरकार ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा की आज हमारी यह संस्कृति हर तरफ फैल रही है ।हर एक दिन करम महोत्सव का आयोजन हो रहा है लेकिन बच्चियां पारंपरिक गीतों को छोड़ कर के डीजे की धुन पर ज्यादा नाचती है अतः हमें अपने गीतों को भी संरक्षित करना चाहिए।

प्राचार्य महोदय ने मुख्य अतिथि का स्वागत पीला गमछा देकर कर के किया। मुख्य पहन श्री हीरालाल सखवार ने कहा कि यह पेड़ पौधों का त्यौहार है यह उत्पादन करता है जिससे जीवन संरक्षित होती है। यह पुरानी जनजातीय संस्कृति है। इसके पूर्व परिक्रमा समूह को बेडहा कहा जाता है।महाविद्यालय आगंतुक अतिथियों को पीला गमछा पीला देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि करम पर्व प्रकृति की पूजा होती है। किसान अपने खेतों में फसल लगाए हैं।

उनकी उपज अच्छी हो। बहन बेटी अपने भाइयों ने दीर्घ आयु की कामना करती है। कुरमाली भाषा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद महतो की धर्मपत्नी रेणुका देवी ने महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों को पीला गमछा देकर सम्मानित किया। करमा महोत्सव में भाग लेने वाली सभी छात्र छात्राओं को साड़ी देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो मनोज कुमार महतो ने किया।

इस मौके पर सदानंद महतो, अजीत महतो, कीर्ति वास महतो, रामेश्वर महतो ,देव आनंद महतो ,बसंत महतो, दिनेश महतो डायरेक्टर पेमिया ऋषिकेश पब्लिक स्कूल ,राजकुमार महतो मैनेजमेंट हेड पेमिया ऋषिकेश टेक्नोलॉजी ,उत्तम कुमार महतो प्राचार्य महिला कॉलेज मदईदीह, दरोगा अशोक कुमार महतो , हटिया थाना,रांची पूर्ववर्ती छात्र शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज, निवेद कटिहार, केंद्रीय कोषाध्यक्ष विद्या राज विकास मिशन शंभू महतो ,उज्जवल महतो ,बाबूराम महतो, अशरफ खान, प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो,प्रो मोकितउद्दीन,प्रो रमेश प्रसाद, नागेंद्र महतो,प्रो एस नारायण, प्रो अविनाश कुमार,

प्रो पीके ठाकुर,राखोहारी महतो, प्रो कल्पना कुमारी,प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो कमला कांत महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो पंचानन सिंह चौधरी,प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद,शेखर महतो ,तेंदुलकर भट्ट ,मोहित महतो ,जितेंद्र महतो ,चक्रधर महतो ,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार , तेंदुलकर भट्ट, सचिन महतो, भुनेश्वर महतो, ,शांति देवी ,लाजवंती देवी, प्रदीप महतो , पंकज महतोआदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *