भगतडीह । जमसं के कद्दावर नेता सह समाजसेवी कामता प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि बस्ताकोला मे सोमवार को मनाया गया। सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर पत्नी उर्मिला सिंह, पुत्र संदीप सिंह मनीष सिंह,पुत्री ममता सिंह,पंकज सिंह, आर्या कुमारी, गौरव सिंह सहित अन्य परिवार और आगंतुकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर 24 घंटे का अखंड हरिकिर्तन का आयोजन किया गया।शाम को सैकड़ों लोगो के बीच भंडारा का आयोजन किया गया।
भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने पुष्पांजली देते हुए कहा कि कामता प्रसाद एक सच्चे मजदूर नेता थे।वे हमेशा मजदूरों के लिए खड़ा रहते थे।उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।भाजपा नेता चंद्रशेखर सिंह, संतोष कुमार ,रिंकू शर्मा, विक्रम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
