अजय कुमार जीतू
समीक्षा बैठक में 11 को समर्थन दिवस के रूप में मनाये: ज्ञानरंजन
कतरास । धनबाद जिला के ग्रामीण भाजपा के राजगंज मंडल की समीक्षा बैठक रंगुनी पंचायत सचिवालय में मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह की अध्यस्ता में सम्पन हुयी। जिसमे जनजातीय गौरव दिवस,अटल बिहारी वाजपेयी जयंती,विवेकानंद जयंती,भीमराव अंबेडकर जयंती सहित अन्य मुख्य कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ता को होनी चाहिये,उन्होंने कहा कि भाजपा के 7 राष्ट्रीय कार्यक्रम व 12 अन्य कार्यक्रम करना है ।

चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये पन्ना प्रमुख व बूथ की मजबूती पर बल दिया , साथ ही कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत का नारा दिया। भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राम प्रसाद महतो, राजगंज मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह,लक्षमण पासवान, सुदमचंद्र अड़ी,रमेश महतो,पप्पू सिंह, नीलकंठ रवानी,संजीत सिंह, अमरेश कुमार,सुरेश किस्कु,उप मुखिया रुक्मणि देवी, सुबोध सिंह,झड़ी प्रसाद महतो, बसंत सिंह,अजय साहनी, गणेश रवानी, मनोज वर्मा, शंकर महतो, प्रदीप वर्मा, ध्रुव महतो,राजेन्द्र महतो,विश्वनाथ रवानी, संजय सिंह,डब्लू कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *