धनबाद । शहर के कतरास थाना क्षेत्र के भटपुरना मोड़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में तैनात निजी कम्पनी के गार्ड की सड़क दुर्घटना में शुक्रवार की अहले सुबह मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि निजी कंपनी में गार्ड के तौर पर तैनात रवि कुमार चौहान एसबीआई कतरास के एटीएम में नाइट ड्यूटी पर तैनात था। सुबह ड्यूटी ऑफ होने पर वह घर के लिए जा रहा था। इसी दौरान तीव्र गति से आता हुआ मुर्गी लदा वाहन गार्ड को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे गार्ड सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उसके सहयोगियों को सूचना दी गई। बाद में पुलिस और सहयोगियों ने उसे धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *