धनबाद । जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवली के समीप बुधवार की देर रात बाइक की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। बताया जाता है कि राजमिस्त्री काम करके घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक संख्या जेएच10सीऐ 9292 ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों व्यक्तियों को काफी चोटे आई है। वही स्थानीय लोगों ने घायल भीम गोप को एसएनएमएमसीएच लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति का नाम भीम गोप था। जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष थी। मृतक जंगलपुर का रहने वाला बताया जाता है। वही घायल बाइक सवार का निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। बाइक सवार की पहचान कुमारधुबी निवासी उमेश के रूप में हुई है। जो एक्सिस बैंक का कर्मी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर बाइक को जप्त कर थाने ले आई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
