झरिया । पाथरडीह थाना क्षेत्र स्थित केके गेट के समीप आर के एस ट्रांसपोर्ट की खड़ी 5 गाड़ियों से बंदूक की नोक पर मोबाइल और लगभग 2000 रु. नगद छींनतई कर गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है । ज्ञात हो कि प्रतिदिन केके गेट के समक्ष गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है । जहां से गाड़ियां चासनाला कोल वाशरी के लिए इंटर करती है गेट के बाहर गाड़ी खड़ी थी ।

इसी दौरान 4-5 की संख्या में अपराधी पहुंचे और ट्रक ड्राइवरों से पिस्तौल की नोक पर मारपीट की रुपया और मोबाइल की छींतई किया इसी दौरान पाथरडीह थाने की गश्ती दल पहुंची तो अपराधी भाग खड़े हुए वही गस्ती दल के द्वारा एक स्कुटी को जप्त किया गया पुलिस मामले की छानबीन एवं जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *