भगतडीह । किंग क्लब की ओर से सहूद स्टेडियम इंडस्ट्री मे सोमवार को 39 वां फुटबाल टुर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झरिया के विधायक पूर्णिमा सिंह ने फिता काट और बैलून उड़ाकर किया।उन्होनें फुटबॉल को किक मार गोल पोस्ट मे गोल दाग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।इस दौरान पूर्णिमा सिंह ने कहा कि खेल हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए।खेलने से शरीर व दिमाग दोनो स्वस्थ रहते है।उन्होंने किंग क्लब की सराहना करते हुए कहा कि 39 वर्ष से यह क्लब की ओर से टुर्नामेंट कराती है।जो सराहनीय है।इसके बाद सभी खिलाड़ियों से परिचय की। मालूम हो कोरोना काल मे यहां दो साल से यह प्रतियोगिता नहीं हो रहा था।
दो साल बाद यह प्रतियोगिता होने से फुटबाल खिलाड़ियों और चहेतों मे खुशी है।उद्घाटन मैच मे मांझी बस्ती बनाम ऐना नाइट के बीच हुई।जहां ऐना नाइट ने मांझी बस्ती को 1-0 से हरा दिया।इस टुर्नामेंट मे कुल 42 टीमों ने भाग लिया। रेफरी के रूप मे धनबाद फुटबॉल एशोसिएशन के मुकेश कुमार थे।इस टुर्नामेंट का फाइनल मैच 18 अगस्त को होगा।कार्यक्रम मे मासस नेता रूस्तम अंसारी, अख्तर अंसारी,रफी अहमद,पारस यादव,सरताज अंसारी, वशी ,जुबैर अंसारी, जाबिर ,जाहिर, शकिल अहमद,रिंकू, इजहार,फिरोज, मार्शल, छोटू, चिकू सहित अन्य शामिल थे।
