तिसरा। आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ पर सिंदरी विधानसभा के बलियापुर पश्चिमी मंडल की ओर से घर घर में तिरंगा झंडा फहराने के उद्देश्य से भजपा द्वारा पुर्व जिला परिषद सदस्य तारा देवी के नेतृत्व में शनिवार को जागरुकता रैली निकाली गई और राष्ट्रीय झंडे ,मुकंदा ,अलकडीहा, एम ओ सि पी,स्थित दूकानों, घरों एवं सड़क किनारे आदि जगहों में तिरंगा झंडा से पाट दिया गया था। पुर्व जिला परिषद सदस्य तारा देवी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता द्वारा अपनी आन बान और शान के लिए आज घर घर झंडे लहरा कर खुशियां मनाई जा रही हैं।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया इसके लिए बधाई के पात्र हैं।बलियापुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी डाo धिरज भट्टाचार्जी निताई रजवार घनश्याम ग्रोवर बिजया रवानी अशोक महतो संजय मजुमदार चंदन रवानी सुनील ठाकुर आषिस मुखर्जी संतलाल प्रमाणिक बिरंची सिंह मुक्तेश्वर महतो जयराम रवानी खजांची बावरी कुलदीप साव पंकज सिंह शमिर प्रमाणिक नैपाल महतो रतन सिंह गुप्तेश्वर साव कुमार महतो बिजय महतो विश्वामित्र महतो विजय रवानी।
