निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के शुभ उपलक्ष पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश भर में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। इस निमित्त जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में जिले के प्रत्येक गांव में तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता की अध्यक्षता में जामताड़ा नगरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड मोहल्ले में अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा नगर इकाई द्वारा नगरी क्षेत्र महुलडंगाल में मोहल्ले के गणमान्य व्यक्तियों एवं माताओं, बहनों, नौजवान साथियों के समक्ष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल साथ में भाजपा जिला कार्यक्रम प्रभारी मोहन शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

मौके पर बीरेन्द्र मंडल ने जिले वासियों के साथ समस्त देशवासियों को अपील करते हुए कहा इस कार्यक्रम के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त के बीच देश के सभी नागरिकों को अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराना है। यह तिरंगा अभियान देश के मान सम्मान एवं स्वाभिमान के साथ जुड़ा हुआ है। जिसमें हम सभी मिलकर आगामी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में एक तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे तथा पूरे विश्व को हमारे देश की एकता और अखंडता का संदेश देंगे। मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा अमृत महोत्सव के तहत जामताड़ा जिले के मंडलों के प्रत्येक बूथ में 100 तिरंगा लगाने का निर्णय लिया गया है।

कहा आगामी 10 अगस्त को तिरंगा अभियान के जागरूकता को लेकर भव्य मोटरबाइक रैली निकाला जाएगा। जामताड़ा वासियों को आग्रह करते हुए कहा आगामी 13 से 15 अगस्त तक जिले के प्रत्येक घरों में एक तिरंगा फहराकर कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद गउर बावरी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अनीता गुप्ता, बृजेश रावत, लखविंदर सिंह, नगर उपाध्यक्ष अमित बावरी, जीत दुबे, चिंटू बावरी, मोहन बावरी, माला देवी, मिठू देवी, लता बावरी, गौतम बावरी, दिलीप रजक, हराधन बावरी, संतोष बावरी, विकास बावरी, बृजेश गुप्ता, बॉबी साव, अनीता साव सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *