झरिया । झरिया के कोयरिबान्ध निवासी युवा व्यवसाई सुजीत कुमार बरनवाल को भारतीय वैश्य महासभा का जिला सचिव ( युवा प्रकोष्ठ ) बनाया गया है । इसे लेकर सुजीत कुमार बरनवाल को महासभा की ओर से मनोनयन/ नियुक्ति- पत्र दिया गया । महासभा के धनबाद युवा जिला अध्यक्ष आनंद कुमार केसरी के हस्ताक्षर से जारी पत्र में सुजीत कुमार बरनवाल से आशा की गई है कि वह महासभा की योजनाओं में सफलतापूर्वक योगदान देंगे और संगठन को सशक्त कर समाज के लिए न्याय संगत कार्य करेंगे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे ।
वहीं सुजीत कुमार बरनवाल के भारतीय वैश्य महासभा के जिला सचिव बनाए जाने के बाद से क्षेत्र में खुशी का माहौल है । लोगों द्वारा सोशल मीडिया, फोन व उनसे मिलकर बधाइयां दी जा रही है । ज्ञात हो कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक शंकर कुमार गुप्ता है वही युवा प्रदेश अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी हैं, युवा प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी अजय कुमार निभा रहे हैं ।
