झरिया । झरिया के सामाजिक संस्था “झरिया यूथ ब्रिगेड” के उपाध्यक्ष व भारतीय मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष ( जांच दल ) झरिया के फतेहपुर निवासी व सक्रिय समाजसेवी आनंद अग्रवाल को भारतीय वैश्य महासभा का जिला उपाध्यक्ष ( युवा प्रकोष्ठ ) बनाया गया है । इसे लेकर आनंद अग्रवाल को महासभा की ओर से मनोनयन/ नियुक्ति- पत्र दिया गया । महासभा के धनबाद युवा जिला अध्यक्ष आनंद कुमार केसरी के हस्ताक्षर से जारी पत्र में आनंद अग्रवाल से आशा की गई है कि वह महासभा की योजनाओं में सफलतापूर्वक योगदान देंगे और संगठन को सशक्त कर समाज के लिए न्याय संगत कार्य करेंगे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे ।
वहीं आनंद अग्रवाल के भारतीय वैश्य महासभा के जिला सचिव बनाए जाने के बाद से क्षेत्र में खुशी का माहौल है । लोगों द्वारा सोशल मीडिया, फोन व। उनसे मिलकर बधाइयां दी जा रही है । ज्ञात हो कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक शंकर कुमार गुप्ता है वही युवा प्रदेश अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी हैं, युवा प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी अजय कुमार निभा रहे हैं ।
