अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पूर्व मध्य रेलवे के पाथरडीह लोको बाजार रेलवे अस्पताल में रेल मंडल अस्पताल धनबाद की ओर से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य परिक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें काफी संख्या में रेल कर्मियों व सेवानिवृत्त रेल कर्मियों के परिवारों ने स्वास्थ्य की जॉच कराया और दवाईयां ली। शिविर में डॉ के एस लाल, डॉ अल्का सिंह, डॉ अभिषेक कुमार आदि ने मरीजों की ब्लड प्रेशर, सुगर, खांसी बुखार पेट दर्द महिलाओं में खून की कमी, ईसीजी आदि की जांच की तथा दवाईयां दी। कई रेल कर्मी ऐसे थे जो लापरवाही के कारण कभी अपने शरीर का जांच नहीं कराया है। उन्हें आज जांच कराने के मौका मिला। और उनके बीमारी का पता चला। शिविर में कुल 150 लोगों की स्वास्थ्य की विभिन्न प्रकार की जाँच के बाद दवाईयां दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेलवे के पाथरडीह लोको बाजार के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक बी के साहू, अस्पताल के फार्मासिस्ट ए सी घोष, अखिलेश कुमार, भारत स्काउट के गुड्डू मिश्रा, आरती कुमारी आदि की सराहनीय योगदान रहा है।
