झरिया । तुलस्यान परिवार के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयरामपुर मोड़ स्थित रानी सती मंदिर में गुरुवार को अखंड हरी कीर्तन एवं भंडारा का आयोजन किया गया । श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर का निर्माण 1971 में हुआ था । उस समय से आज तक इस मंदिर में तुलस्यान परिवार की ओर से हर वर्ष भव्य जागरण व भंडारा का आयोजन किया जाता है । जहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं । वही माता के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठते हैं और पूरा क्षेत्र भक्तिमय में हो जाता है। कार्यक्रम में लगभग 400 लोग माता का प्रसाद ग्रहण करते है। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से जगदीश तुलस्यान, अशोक तुलस्यान, दिलीप तुलस्यान, सुशील तुलस्यान, ललित तुलस्यान एवं परिवार की महिला सदस्य व दिनेश सिंह, शिवादार सिंह एवं स्थानीय लोग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
