झरिया । धनबाद जिले बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित डांगी बस्ती के आगे चटनियां पुल के सामने शुक्रवार को जंगल से एक अज्ञात महिला का सर कटा शव बरामद किया गया, महिला का धड़ एक जगह है और धड़ से थोड़ा आगे सर मिला है, वहीं शव के पास अगरबत्ती व पूजा पाठ करने के कुछ सामान भी बरामद हुए हैं। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि गांव का एक युवक किशोर शौच के लिए जंगल की ओर गया था, तभी उसकी नजर महिला के शव पर पड़ी। उसने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना आशीष महतो ने बलियापुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है JLKM केंद्रीय उपाध्यक्ष आशीष कुमार महतो ने बताया कि घटना रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि महिला स्थानीय निवासी नहीं है और बाहर से शव लाकर यहां फेंका गया होगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
बुलाई गई डॉग स्क्वायड की टीम,,,,
मामले की जानकारी देते हुए एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि देखने से मृतका की उम्र लगभग 28 वर्ष प्रतीत होती है । फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है और आसपास के गांवों में पूछताछ जारी है ।उन्होंने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिए रांची से एफएसएल (FSL) और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है । जांच के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा ।
घटना स्थल के पास पूजा का सामान मिलने से नरबलि का संदेह,,,,
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई । घटना स्थल के पास अगरबत्ती और कुछ पूजा का सामान बरामद हुआ है । इस आधार पर स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि महिला की नरबलि देकर हत्या की गई है । वहीं पूरे मामले में पुलिस ने नरबलि की बात से इनकार करते हुए कहा है कि वह कई बिंदुओ पर जांच कर रही है । जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूरी जानकारी नहीं मिल जाती है तब तक मामले को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा सकता है ।
