झरिया । झरिया लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित श्री रानी सती मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्री रानी सती सेवा समिति के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए द्वारका प्रसाद गोयनका ने बताया कि 8 सितंबर से 11 सितंबर तक भव्य रूप से चार दिवसीय भादो अमावस्या का महोत्सव मनाया जाएगा । कार्यक्रम की शुरुआत 8 सितंबर मंगलवार को मेहंदी उत्सव से शुरु होगा । वहीं 9 सितंबर बुधवार को सुबह 9:00 बजे से पाठ वाचक उषा सलानपुरिया बांकुड़ा के द्वारा मंगल पाठ होगा । वहीं छप्पन भोग प्रातः 10:00 बजे से होगा । 10 सितंबर गुरुवार को विशाल कलश एवं निशान शोभा यात्रा सुबह 9:00 बजे श्री रानी सती मंदिर से निकलकर नगर भ्रमण कर वापस मंदिर परिसर में आकर समाप्त होगी । संध्या 6:30 बजे से अलौकिक श्रृंगार अखंड ज्योत एवं भजन – कीर्तन का जूली खंडेलवाल रानीगंज की मधुर प्रस्तुति होगी । 11 सितंबर शुक्रवार को सुबह 5:00 बजे से मंगला आरती एवं पंचधारी भोग कार्यक्रम । सुबह 6:00 बजे पूजन जात जडूला एवं भोग कार्यक्रम ।सुबह 10:30 बजे से खीर-पूड़ा भोग । संध्या 5:00 बजे भव्य श्रृंगार एवं छप्पन भोग का कार्यक्रम । वही संध्या 7:00 बजे भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन होगा । मौके पर मुख्य रूप से द्वारका प्रसाद गोयंका, अरुण झुनझुनवाला, आलोक अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगडिया, अनिल खेमका, नरेश अग्रवाल, अनिल भिवानीवाला, संजय कथूरिया, नथमल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, संजय झुनझुनवाला आदि लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *