अभिषेक मिश्रा

चासनाला । डिगवाडीह सिंफर कॉलोनी निवासी मृतक शिव दास यादव का शव लेकर अंतिम संस्कार करने मोहलबनी मुक्ति धाम घाट पहुंचे परिजनों के साथ काफी रूपये की मांग करने एवं रूपये नहीं देने की विवाद हो लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों ओर से आधा दर्जन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही सुदामडीह पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दिया है। सभी घायलों को चासनाला सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद घायल उपेंद्र यादव, कुश कुमार यादव, का सर फट गया है, जबकि मुखदेव यादव का हाथ फैक्चर हो गया है। जिसे एस एन एम एम सी एच धनबाद रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष के गीता डोम सागर डोम घायल है। गीता डोम का सर फट गया है। वही सागर डोम एवं सुमित मांझी को भी गंभीर चोट आई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डिगवाडीह सिंफर कॉलोनी निवासी मृतक शिव दास यादव को अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन मोहलबनी मुक्ति धाम घाट गए हुए थे। तभी गीता डोम सागर डोम ने आग देने के लिए एक लाख रूपये की मांग की। नहीं देने पर जब विवाद होने लगा तो मृतक के छोटा पुत्र सिकंदर यादव उर्फ कृष्णा यादव ने पिता को मुखाग्नि दे दी। जिसके बाद गीता डोम सागर डोम ने डंगाल धोड़ा से रंजन कुमार, अभिषेक कुमार सहित 20 सहयोगियों को बुलाया। जिसके बाद जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में सुदामडीह थाने में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध मारपीट करने का लिखित शिकायत किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वार्ड संख्या 51 के पार्षद बीरेंद्र कुमार ने बताया कि मोहलबनी मुक्ति धाम घाट पर नगर निगम द्वारा 500 रूपये का रसीद काटा जाता है । परन्तु आग देने के नाम पर डोम परिवार का आतंक कायम है। मनमानी राशि की वसूली की जाती है। इसकी सूचना नगर निगम की बैठक में दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *