झरिया । थाना क्षेत्र के मेन रोड सब्जी पट्टी लाइफ लाइन होंस्पिटल के समीप रंगोली सरसों मिल में काम करने के दौरान एक मजदूर का दाहिना हाथ कट गया। किसी तरह स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर झरिया के एक निजी नर्सिंग होम ले गया जहां चिकित्सक प्राथमिक इलाज के बाद उसे धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे मिल मालिक सुरेंद्र साव से पूछताछ किया। सुरेंद्र साव ने पुलिस को बताया कि घायल मजदूर लट्टू स्वर्णकार (55) काम करता है। मंगलवार को भी वह मशीन में सरसों डालकर तेल निकाल रहे थे। तभी उसका दाहिना हाथ मशीन के अंदर चला गया। और दाहिना हाथ कट के अलग हो गया। घटना के बाद चीख पुकार मच गया। दुकानदार ने कटे हुए हाथ को एक पॉलिथीन में डालकर दुकान में ही रख दिया। पुलिस ने कटे हुए हाथ को अपने साथ ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *