अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह थाना परिसर में मंगलवार को साईबर सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर शांति समिति की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता अवर निरीक्षक कुंदन कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए कुंदन कुमार ने बताया कि साईबर क्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। मोबाईल पर कई प्रकार के लालच एवं करोड़ों रुपए कमाने के लिए मोबाइल का लिंक दबाने का प्रलोभन दिया जाता है। जिस झांसा में पड़कर करोड़ो लोग साईबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मोबाईल पर आने वाले किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए लिंक दबाने का कभी प्रयास नहीं करें। बैठक में सफ़ीउल्लाह खान, नीरज तिवारी,मुन्ना सिंह, सुधीर सिंह, अमल राज शेखर, मो, शहदुल, मो,अकबर, मो; मिस्टर, बाबू भाई, राज्यप अंसारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *