अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह नुनुडीह स्थित बालिका मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रसोईया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यान भोजन सही ढंग से बनाया नहीं जाता है ।रसोईया के द्वारा कच्चा चावल तेल सहित अन्य सामग्री झोला भर कर घर ले जाया जाता है । जिसका विरोध करने पर छात्रों के साथ मारपीट पर उतर आती है एवं गाली गलौज तक करने लगती है । वही इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा कि रसोइयों का मन इतना बढ़ गया है कि गलत काम करने पर बोला जाता है तो उल्टा जवाब सवाल करने लगती हैं और छात्रों के साथ दूर व्यवहार किया जाता है ।आज संयोंकता का द्वारा रसोईया रेखा देवी, नियति देवी ,मालती देवी के झोला में कच्चा अनाज चावल चना आदि को जांच के द्वारा पकड़ा गया। इस सबंध में कहने पर यह लोग उलझ जाते हैं ।और गाली गलौज तक करने लगते हैं ।उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उच्च अधिकारी से किया जाएगा और इन तीनों को हटाने की मांग की जाएगी और नया रसौया का चयन की प्रक्रिया की मांग की जाएगी। वही दसवीं क्लास के छात्र-छात्राओं ने रसोईया को हटाने के लिए शिक्षा पदाधिकारी को हस्ताक्षर युक्त पत्र भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *