अभिषेक मिश्रा

चासनाला । ओबीसी समाज के आरक्षण के जनक एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (बी.पी. मंडल) की जयंती के अवसर पर डिगवाडीह से एक रैली जिला अध्यक्ष मदन राम के नेतृत्व में निकाली गई और कोयला नगर में आयोजित जयंती कार्यक्रम में बैकवर्ड क्लास कोल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष मदन राम के साथ पहुचे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन राम ने कहा कि स्वर्गीय बी.पी. मंडल ने पिछड़े वर्गों के सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके प्रयासों के कारण ओबीसी समाज को आरक्षण का अधिकार प्राप्त हुआ। मदन राम ने कहा कि ओबीसी समाज को केवल 27 प्रतिशत आरक्षण से संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि जनसंख्या के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। ओबीसी समाज की आबादी को देखते हुए आरक्षण का दायरा 52 प्रतिशत तक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी ओबीसी समाज के अनेक लोगों को आरक्षण का वास्तविक लाभ पूरी तरह नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और सरकारी संस्थानों में ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने के लिए आरक्षण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करना आवश्यक है। स्वर्गीय बी.पी. मंडल के विचारों और सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय बी.पी. मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा सामाजिक न्याय एवं ओबीसी अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बीसीसीएल प्रभारी देव कुमार वर्मा, रामदुलार सिंह, दिलीप कुमार ,दयाराम सिंह यादव, रामप्रवेश, बीरन गोप, सुभाष माली, अशोक वर्मा, मनोज कुमार मल्हा आदि थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *