जोरापोखर। जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह दस नंबर मस्जिद के पास रविवार दोपहर एक टोटो और पानी ढोने वाले छोटा हाथी वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में टोटो चालक नंदू यादव एवं एक महिला सवारी चिंता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद छोटा हाथी वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर जोरापोखर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चासनाला भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया। जहां चिंता देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि टोटो चालक नंदू यादव डिगवाडीह का रहने वाला है, जबकि घायल महिला चिंता देवी चासनाला की रहने वाली है। जोरापोखर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई है और फरार चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *